Today

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नियुक्त हुए 17 जिलों में जिलाध्यक्ष

Report by manisha yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश के 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें रायपुर शहर और ग्रामीण, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य जिले शामिल हैं। जारी सूची के मुताबिक, रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की बरखा साहू होंगी। बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडे को सौंपी गई है। वहीं, दुर्ग शहर की जिलाध्यक्ष प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण की जिलाध्यक्ष योगिता चंद्राकर होंगी।
सरगुजा में अनीमा केरकेट्टा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सूरजपुर शहर की जिम्मेदारी लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी बबीता गुप्ता को सौंपी गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव और बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी, कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर, रायगढ़ से संगीता गुप्ता, रिसाली (भिलाई नगर) से शशि सिन्हा और मुंगेली से उर्मिला यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *