Today

मुंबई की महिला रायपुर में गिरफ्तार, 6 लाख का गांजा जब्त

Report by manisha yadav

रायपुर: 23 नवंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 1 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पहुंचकर मुखबिर द्वारा हुलिये की महिला को चिन्हिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुम्बई महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर अलग – अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

महिला आरोपी सोनाली मोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार महिला आरोपी

सोनाली मोटे पति सम्भाजी मोटे उम्र 42 साल निवासी जी-1/13 न्यू म्हदा चॉल कोकरी अगर सिओन कोलीवाडा वाडला मुम्बई महाराष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *