Report by manisha yadav
देश के सबसे लोकप्रिय बोतल बंद पानी के ब्रांड में शामिल बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के पानी के एक सैंपल को सेहत के लिए असुरक्षित घोषित करते हुए बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। जांच में पानी के नमूने में दो ऐसे खतरनाक केमिकल मिले हैं, जिनका संबंध कैंसर के खतरे से है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या एक बोतल पानी पीने से भी कैंसर हो सकता है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले समझें कि मामला क्या है?
दरअसल FSSAI ने 30 सितंबर 2025 को बिसलेरी के गोवा प्लांट से बोतल बंद पानी का सैंपल लिया था। शुरुआती जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली, जबकि इसकी निर्धारित अधिकतम सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है। यानी मात्रा तय सीमा से 20 प्रतिशत अधिक थी।
कंपनी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की। इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब में भेजा गया। वहां भी ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ये केमिकल?
1. ब्रोमेट : पानी को कीटाणुमुक्त करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल किया जाता है।
कंपनी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की। इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब में भेजा गया। वहां भी ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई, लेकिन जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया।
सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ये केमिकल?
1. ब्रोमेट : पानी को कीटाणुमुक्त करने के लिए ओजोन का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी में प्राकृतिक रूप से मौजूद ब्रोमाइड के साथ रिएक्शन होने पर ब्रोमेट बन सकता है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने इसे संभावित कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों की श्रेणी में रखा है। जानवरों पर किए गए अध्ययनों में लंबे समय तक संपर्क से किडनी और थायरॉइड में ट्यूमर देखे गए हैं। हालांकि, इंसानों में इसके कैंसरकारी प्रभाव के पर्याप्त प्रमाण अभी उपलब्ध नहीं हैं।
2. पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs): ये रसायन आमतौर पर ईंधन, लकड़ी और अन्य कार्बनिक पदार्थों के अधूरे जलने से बनते हैं। इनके कुछ प्रकार कैंसरकारी माने जाते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से कैंसर समेत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
क्या एक बोतल पानी पीने से कैंसर हो सकता है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक बार दूषित पानी पी लेने से तुरंत कैंसर होने की आशंका नहीं होती। खतरा लंबे समय तक लगातार संपर्क और केमिकल की मात्रा पर निर्भर करता है। हालांकि, पानी में ऐसे रसायनों की मौजूदगी खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।
बिसलेरी ने क्या कहा?
कंपनी ने पानी की गुणवत्ता पर उठे सवालों को खारिज किया है। बिसलेरी का कहना है कि गोवा प्लांट से लिए गए छह सैंपल में से पांच शुरुआती जांच में निर्धारित मानकों पर खरे उतरे थे। कंपनी के मुताबिक, बाद की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई थी। उसने एक अन्य FSSAI से मान्यता प्राप्त लैब की जांच का भी हवाला दिया है। कंपनी का यह भी कहना है कि उसे अब तक इस मामले में कोई औपचारिक नोटिस नहीं मिला है और वह अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त है।
क्या बाजार में बिकने वाली सभी बिसलेरी बोतलें असुरक्षित हैं?
नहीं। फिलहाल जांच के निष्कर्ष एक विशेष सैंपल से जुड़े हैं। इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि बाजार में बिकने वाली बिसलेरी की सभी बोतलें दूषित हैं। FSSAI की कार्रवाई भी अभी मुकदमा चलाने की मंजूरी है, अदालत में दोष साबित होना बाकी है। हालांकि, इस मामले के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। FSSAI ने अन्य ब्रांडों के पानी के नमूनों की भी जांच शुरू की है।
