Today

नवंबर के अंत में सर्दी ने पकड़ा जोर, गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, सुबह के समय सड़कों और खुले इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अंबिकापुर में 8.9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बलरामपुर में 8.3 डिग्री दर्ज- मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 18 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है।

सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रह सकता है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में उत्तर छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे है। यहां सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है।

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद रात की ठंड बढ़ रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री पहुंच गया है। .

वहीं अंबिकापुर में 8.9 और सूरजपुर में 11.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके उलट दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर और सुकमा में रातें गर्म हैं। सुकमा में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। बलरामपुर और सुकमा के तापमान में 9.9 डिग्री का अंतर है। रायपुर में भी रात का तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। हालांकि प्रदेश के मैदानी और उत्तरी जिलों में रात का पारा लगातार नीचे बना हुआ है।

धमतरी में 13, गरियाबंद में 12.3 रायगढ़ में 12.6 और कोरबा में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *