मोदी के मन को भाया छत्तीसगढ़ का मुनगा, बोले- हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा, आप भी जानिए पोषण के इस हथियार को
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ने वाले ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान को अब राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की इस अनूठी पहल का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने रेखांकित किया कि किस तरह स्थानीय स्तर पर सहज उपलब्ध…
