Report by manisha yadav
रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार शुक्रवार को खरोरा के पास हादसे का शिकार हो गई। वे बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रही थीं।सांसद का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। कार में उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे। ड्राइवर को भी सीने पर चोट लगी है। सांसद को रायपुर एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
सांसद की कार दुर्घटना से कुछ देर पहले इसी मार्ग पर एक अन्य सड़क हादसा भी हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार की खरोरा से रायपुर आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पहले देखिए ये तस्वीरें-

कार में सांसद समेत कुल 4 लोग सवार थे।

हादसे के बाद कार के एयरबैग खुले हुए दिखाई दिए।
दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटनाओं की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घटनाओं के कारणों का पता लगा रही है। इसके लिए हादसे में शामिल वाहनों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
