महिला प्रीमियर लीग के अगामी सत्र के लिए आज यानी शनिवार (9 दिसंबर) को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई

महिला प्रीमियर लीग के अगामी सत्र के लिए आज यानी शनिवार (9 दिसंबर) को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 165 खिलाड़ियों का नाम नीलामी में शामिल था, जिसमें से 30 खिलाड़ियों को खरीददार मिले। क्योंकि इस नीलामी के लिए सिर्फ इतने ही स्लॉट मौजूद थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है, जोकि इस नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, जबकि चमारी अथापथु अनसोल्ड गईं हैं, जोकि डब्ल्यूबीबीएल 9 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थीं। भारत की प्लेयर वृंदा दिनेश महिला प्रीमियर लीग में दूसरी सबसे महंगी अनकैप्ट खिलाड़ी बन गईं हैं। गुजरात जायंट्स ने काशवी गौतम को दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वह WPL इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गईं हैं। नीलामी के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी ने कुल 12.75 करोड़ रुपये खर्च किए।

Womens Premier League mini auction Highlights –

6:28 PM WPL 2024 Auction Live : महिला प्रीमियर लीग नीलामी की बड़ी बातें

कुल बिके खिलाड़ी – 30 कुल

पैसा खर्च- 12.75 करोड़ रुपये

नीलामी में सबसे महंगी प्लेयर्स – काशवी गौतम और एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़ रुपये)

एक फ्रेंचाइजी द्वारा सबसे अधिक खर्च – गुजरात जायंट्स (4.5 करोड़ रुपये)

6:28 PM WPL 2024 Auction Live : वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

6:12 PM WPL 2024 Auction Live : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात और यूपी की टीम आखिरी राउंड में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए बोली लगा रही हैं।

5:50 PM WPL 2024 Auction Live : शुभा सतीश को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख में, फातिमा जाफर और कीर्तन बालाकृष्णन को मुंबई ने खरीदा। गुजरात जायंट्स ने कैथरीन ब्राइस, लॉरेन चीटल और मन्नत कश्यप को लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने अश्विनी कुमार को 10 लाख में खरीदा।

5:22 PM WPL 2024 Auction Live : अनकैप्ड स्पिनरों की लिस्ट में प्रिया मिश्रा को खरीददार मिला। उन्हें गुजरात ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

4:58 PM WPL 2024 Auction Live : अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की सूची में से किसी भी खिलाड़ी को खरीददार नहीं मिला है।

4:42 PM WPL 2024 Auction Live : गुजरात जायंट्स ने काशवी गौतम को दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वह WPL इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गईं हैं।

4:39 PM WPL 2024 Auction Live : काशवी गौतम ने 24 मैच में 210 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये है और कई फ्रेंचाइजी ने उन पर जमकर बोली लगाई।

4:30 PM WPL 2024 Auction Live : अनकैप्ड ओपनिंग बल्लेबाज और लेग स्पिनर वृंदा को यूपी वारियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गईं हैं।

4:04 PM WPL 2024 Auction Live : वृंदा दिनेश ने टी20 क्रिकेट में 17 मैच में 357 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये हैं। गुजरात, बैंगलौर और यूपी के बीच टक्कर देखने को मिली। यूपी वारियर्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा।

4:04 PM WPL 2024 Auction Live : एकता बिष्ट के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात ने बोली लगाई। आरसीबी ने 60 लाख में उन्हें खरीदा।

3:59 PM WPL 2024 Auction Live : इंग्लैंड की ऑलराउंडर केट क्रॉस को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

3:56 PM WPL 2024 Auction Live : शबनिम इस्माईल का बेस प्राइस 40 लाख रुपये हैं मुंबई और बैंगलोर के बीच इस खिलाड़ी के लिए बोली लगी, बाद में गुजरात ने भी बोली लगाई लेकिन मुंबई 1 करोड़ 20 लाख में उन्हें खरीदने में सफल रहा।

3:45 PM WPL 2024 Auction Live : कैप्ड खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ 5 खिलाड़ी बिके- एनाबेल सदरलैंड: 2 करोड़, फोबे लिचफील्ड: 1 करोड़, जॉर्जिया वेयरहैम: 40 लाख, डैनी व्याट: 30 लाख, मेघना सिंह: 30 लाख

3:36 PM WPL 2024 Auction Live : डब्ल्यूबीबीएल 9 की टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चमारी अथापथु अनसोल्ड हो गई हैं। इस नीलामी में उन पर सबकी नजरें थी लेकिन किसी ने उन्हें खरीद नहीं है। दूसरे राउंड में उनपर बोली लग सकती है।

3:30 PM WPL 2024 Auction Live : गुजरात टाइटंस के साथ विवादास्पद पिछले सीजन के बाद, इस सीज़न में डींड्रा डॉटिन के लिए कोई खरीदार नहीं है।

3:29 PM WPL 2024 Auction Live : देविका वैद्य को पहली WPL नीलामी में यूपी वारियर्स ने 1.4 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन इस बार टीम ने रिलीज कर दिया था और पहले दौर में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

3:26 PM WPL 2024 Auction Live : एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है और उनको खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जमकर बोली लगी। एनाबेल ने टी20 में 125 मैच में 102 लिए हैं। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

3:22 PM WPL 2024 Auction Live : जॉर्जिया वेयरहैम का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीदा। वेयरहैम ने 136 मैच में 104 विकेट लिए हैं।

3:20 PM WPL 2024 Auction Live : भारती फुलमाली, मोना मेश्राम, पुनम राउत और वेदा कृष्णमूर्ति अनसोल्ड रहीं। बाद में फिर इन खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी।

3:18 PM WPL 2024 Auction Live : इंग्लैंड की खिलाड़ी डैनी व्याट को यूपी वारियर्स ने सिर्फ 30 लाख रुपये में बेचा है।

3:16 PM WPL 2024 Auction Live : बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। यूपी वारियर्स ने भी इस खिलाड़ी के लिए बोली लगाई थी।

3:12 PM WPL 2024 Auction Live : नीलामी में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड का आया। उनके लिए गुजरात और वॉरियर्स ने बोली लगाई। फीबी ने 83 टी20 मैच में 1606 रन बनाए हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

3:02 PM WPL Auction 2024 Live: बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने नीलामी के शुरू होने की घोषणा की और पहले सीजन को शानदार बताया और उम्मीद की है कि अगला सीजन भी अच्छा होगा।

2:15 PM WPL Auction 2024 Live: नीलामी में कुल 165 प्लेयर्स हिस्सा लेंगी और इसमें से 30 खिलाड़ी ही अनुंबध हासिल कर पाएंगे, क्योंकि आगामी सीजन के लिए सिर्फ इतने ही स्लॉट खाली हुए हैं। नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों के 9 स्लॉट खाली हैं।

1:40 PM WPL Auction 2024 Live: दिल्ली कैपिटल्स के कोच जोनाथन बैटी ने पुष्टि की है कि कप्तान मेग लैनिंग नीलामी के लिए टीम की योजना में शामिल हैं और वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे संस्करण में टीम का नेतृत्व करेंगी। लैनिंग पहले डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं, उन्होंने नौ पारियों में 139.11 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए थे।

1:05 PM WPL Auction 2024 Live: WPL Auction: डब्ल्यूपीएल नीलामी: गुजरात जायंट्स, आरसीबी कमियों को दूर करना चाहेंगे- शनिवार को डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ गुजरात जायंट्स लीग के 2024 संस्करण से पहले कमियों को भरने की कोशिश करेंगे, जबकि चार अन्य टीमें अपने स्क्वॉड को बेहतर बनाने के लिए उत्सुक होंगी।

12:40 PM WPL Auction 2024 Live: चमारी अथापत्थु और डिआंड्रा डॉटिन के इस नीलामी में महंगे बिकने की अधिक संभावनाएं हैं।

12:04 झM WPL Auction 2024 Live: डबल्यूपीएल ऑक्शन में अधिकतन 30 खिलाड़ियों की किस्मत ही चमक सकती है क्योंकि 5 टीमों के मिलकर इतने ही स्लॉट खाली है, जिसमें 9 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं।

11:30 AM WPL Auction 2024 Live : नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों का नाम होगा जिसमें 104 भारतीय होंगी। वहीं 61 विदेशी खिलाड़ियों में से 15 प्लेयर्स एसोसिएट नेशन से होंगी।

165 players – 104 India and 61 overseas, including 15 from Associate nations

11:00 AM WPL Auction 2024 Live : वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का ऑक्शन आज मुंबई में होने जा रहा है। नीलामी भारतीय समयानुसार ढाई बजे शुरू होगी।

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की नीलामी के दौरान 56 ‘कैप्ड’ और 109 ‘अनकैप्ड’ (जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।। डब्ल्यूपीएल के दूसरे चरण का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग से पहले फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। शुरूआती चरण में यह एक शहर में खेला गया था जबकि 2024 का चरण मुंबई और बेंगलोर में होगा।

चार खिलाड़ियों का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। इसमें ऑस्ट्रेलिया की ऑल राउंडर अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वारेहैम दक्षिण अफ्रीका की शबनीम इस्माइल और इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स का नाम शामिल है।

भारत की अनुभवी क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, सुषमा वर्मा, एकता बिष्ट, गौहर सुल्ताना और मोना मेशराम का आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। इसी ब्रैकेट में ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स और सोफी मोलिनेक्स, इंग्लैंड की डैनी वाट और टैमी ब्यूमोंट, श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू और दक्षिण अफ्रीका की नादिने डि क्लर्क शामिल हैं।

किस टीम के पास कितने पैसे
नीलामी में गुजरात जायंट्स के पास 5.95 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा राशि मौजूद है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास 3.35 करोड़ रुपये की राशि मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 2.25 करोड़ रुपये की राशि है। यूपी वारियर्स के पर्स में 4 करोड़ रुपये हैं। चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की राशि है।

नीलामी से पहले महिला प्रीमियर लीग की टीमें

दिल्ली कैपिटल्स:
एलिस कैप्से, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजाने काप, मेग लैनिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु ।

गुजरात जायंट्स:
एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।

मुंबई इंडियंस:
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, सी ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमणि कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डेविने।

यूपी वारियर्स:
एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लौरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारश्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, तहलिया मैकग्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *