क्या है आपके शहर में सोने का भाव, यहां जाने

Report by manisha yadav

भारतीय उपमहाद्वीप में सोने से बने गहने और आभूषणों का प्रचलन हमेशा से ही रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में सोने की एक अलग अहमियत है। शादी हो या कोई अन्य तीज त्योहार भारत में हमेशा सोने की डिमांड जबरदस्त तौर पर बनी रहती है। गुरूवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगभग बीते दिन के बराबर ही दर्ज की गई और चांदी की कीमतों में कोई वृद्धी दर्ज नहीं की गई।

बता दें कि गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,000 रूपए रही। वहीं प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,750 रूपए है। दूसरी ओर 1 किग्रा चांदी की कीमत 75,300 रूपए है।

शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत

चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 63,650 रूपए, मुंबई में 63,000 रूपए, कोलकाता में 63,000 रूपए, बैंगलुरू में 63,000 रूपए, वडोदरा में 63,050 रूपए, अहमदाबाद में 63,050 रूपए, पुणे में 63,050 रूपए औऱ केरला में 63,000 रूपए है।

22 कैरेट सोने के सर्राफा बाजार में भाव

चेन्नई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,350 रूपए, मुंबई में 57,750 रूपए, कोलकाता में 57,750 रूपए, बैंगलुरू में 57,750 रूपए, वडोदरा में 57,800 रूपए, अहमदाबाद में 57,800 रूपए, पुणे में 57,750 रूपए और केरला में 57,750 रूपए है।

चांदी में नहीं दिखाई दी कोई बढ़त

गुरूवार के दिन सर्राफा बजार में चांदी की कीमतों में कोई वृद्धी दर्ज नहीं की गई। दिल्ली में एक किग्रा चांदी का भाव 75,300 रूपए रहा, चेन्नई , हैदराबाद और केरल 76,800 रुपए है। बैंगलुरू में 72,750 रुपए, मुंबई में, कोलकाता औऱ पुणे में 75,300 रुपए है।

साथ ही अहमदाबाद में भी एक किग्रा चांदी की कीमत 75,300 रुपए, जयपुर में 75,300 रुपए, लखनऊ में 75,300 रुपए, पटना में 75,300 रुपए, चंडीगढ़ में 75,300 रुपए, गुरुग्राम में 75,300 रुपए, अमरावती में 75,300 रुपए और अयोध्या में 75,300 रुपए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *