यो यो हनी सिंह के साथ मनाया स्पेशल बर्थडे, उर्वशी रौतेला ने काटा 24 कैरेट सोने का केक,

Report by manisha yadav

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने रैपर हनी सिंह के साथ अपनी केक कटिंग सेरेमनी की जिसमें उन्होंने 24 कैरेट सोने का केक काटा। दरअसल उर्वशी रौतेला को यह केक रैपर हनी सिंह ने ही गिफ्ट किया है। इस केक की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उर्वशी रौतेला की तारीफों की पुल बांधते हुए हनी सिंह ने कहा कि वह वास्वत में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं और इसीलिए मैंने उन्हें ‘लव डोज’ के लिए साइन किया था। मालूम हो कि लव डोज हनी सिंह के कुछ सबसे हिट हुए रैप्स में शुमार है।

हनी सिंह ने बांधे उर्वशी की तारीफों के पुल

हनी सिंह ने अपनी दोस्त उर्वशी रौतेला के बारे में कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को करियर में ग्रो करते हुए देखा है और यही वजह है कि वो आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हनी सिंह ने कहा कि उर्वशी जैसी ग्लोबल स्टार सही मायने में शाही व्यवहार की हकदार है और इसीलिए मैंने उनके लिए 3 करोड़ रुपये का यह स्पेशल केक लाने का फैसला किया। हनी सिंह ने कहा कि वह आगे भी उर्वशी के साथ काम करना चाहेंगे और यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *