पूर्व सीएम शिवराज ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर साधा निशाना, पूछे चार सवाल

Report by manisha yadav

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की दोनों भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सियासी निशाना साधा है। इसी के साथ ही शिवराज ने उनसे से चार सवाल भी पूछे हैं।

शिवराज सिंह ने कहा- कल राहुल गांधी ने मुंबई में अपनी विफल यात्रा का समापन किया है। भारत जोड़ो, भारत तोड़ो यात्रा साबित हुई है। यात्रा जहां जहां से गुजरी वहां कांग्रेस हारी और नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। शिवराज सिंह ने 4 सवाल भी पूछे हैं। इनमें राम प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण क्यों ठुकराया, इस ऐतिहासिक भूल का जवाब देना चाहिए। संदेशखाली में जो हुआ हिंसा में कांग्रेस की तरफ से एक भी बयान सामने नहीं आया क्यों? पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी और उनके नेता के खिलाफ बयान देना कांग्रेस और इंडी (indi) गठबंधन का चरित्र है। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा, जनता से चुनकर क्यों नहीं गई इसका भी जवाब देना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *