कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। वे बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन के लिए पुलिस को भी सूचना दी थी।
बीते शनिवार को कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपरी रास्ते में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
शव को विकास नगर स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रथम दृष्टया ठंड से अकड़ कर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शव की स्थिति देखकर यह भी अनुमान है कि मौत हाल ही में हुई है।
