Today

इन दो चीजों को मिलाकर लगाने से कम होगी पिगमेंटेशन

Report by manisha yadav

खराब वातावरण, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। वैसे तो ये दिक्कत 40 की उम्र के बाद से होना शुरू होती है। हालांकि, इन दिनों कम उम्र से ही महिलाएं पिगमेंटेशन से जूझ रही हैं। इस समस्या की वजह से चेहरे पर काले पैच आने लगते हैं, जो चेहरे की रौनक खत्म कर देते हैं। अगर पिगमेंटेशन की शुरुआत हुई है तो आप इसे कुछ चीजों को अपनाकर खत्म कर सकते हैं। पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले तो आप डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा कुछ नेचुरल रेमेडीज को अपनाना शुरू करें। यहां एक फेस पैक बता रहे हैं, जिसे आप दो चीजों को मिलाकर तैयार कर सकते हैं। देखिए फेस पैक बनाने का तरीका-

पपीता और शहद से बनाएं फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बस पपीता और शहद की जरूरत होगी। इसके लिए पपीते क अच्छे से धोकर छील  लें। फिर इसके टुकड़ों को काट लें। अब पपीते को मैश कर लें और इसमें शहद भी मिला लें।

फायदेमंद है ये मास्क 
पपीता और शहद के मास्क को आप रोजाना लगा सकते हैं। ये एक्सफोलिएशन को बढ़ावा देकर स्किन को चमकदार बनाता है। फेस पैक पपीते से बनता है और इसके एंजाइम धीरे-धीरे त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे चमकदार त्वचा दिखती है। वहीं शहद के जीवाणुरोधी गुण स्किन को शांत और हाइड्रेट करते हैं। ये फेस पैक ब्रेकआउट को रोककर पिग्मेंटेशन में सुधार करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *