Today

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा की डेट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह-2 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए अहम मानी जा रही है।सहायक ग्रेड-3 के 1206 पद

इस भर्ती में सबसे अधिक पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। सहायक ग्रेड-3 के कुल 1,206 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टेनो, शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक जैसे विभिन्न पदों पर भी नियुक्ति होगी। मंडल के अनुसार सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, पंजीयन लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद और उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) सामान्य शाखा हिंदी के 34 पद शामिल हैं।ऑनलाइन आवेदन इस पोर्टल पर होगा

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंडल के पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी। मंडल ने बताया कि भर्ती से जुड़े नियम एवं शर्तें, पदवार पात्रता, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता की जानकारी जरूर देख लें। सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद होने से यह परीक्षा सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *