Today

छत्तीसगढ़ की राज्योत्सव 2026 में 36 प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, जानें किसे कौन-सा पुरस्कार मिला

CG News

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इनका चयन साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कला-संस्कृति, सामाजिक चेतना, महिला उत्थान, कृषि, चिकित्सा, श्रम, विधि और ग्रामीण पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया है। शासन की ओर से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जुड़े नाम शामिल हैं।

Chhattisgarh State Foundation Day: आदिवासी उत्थान, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान

आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के दुमन लाल ध्रुव को दिया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के लिए यति यतनलाल सम्मान दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विश्व गीता धाम गोविन्द पक्षी सेवा धाम को मिलेगा।महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान गरियाबंद के लोक आस्था सेवा संस्थान को प्रदान किया जाएगा। वहीं, सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के लिए गुरु घासीदास सम्मान कबीरधाम के सुखदेव भास्कर को मिलेगा। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए बिलासपुर के तेजराम सेवा प्रतिष्ठान को पंडित रविशंकर सागर सम्मान से नवाजा जाएगा।

खेल और कृषि के क्षेत्र में इनका हुआ चयन

खेल के क्षेत्र में गुण्डाधूर सम्मान कोंडागांव की संजू देवी को और महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान बालोद के टोमन कुमार को दिया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कबीरधाम के पुनीदास भट्ट को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार मिलेगा। सहकारिता के क्षेत्र में बस्तर के चित्रकोट स्थित प्राथमिक कुकड़क मछुआ सहकारी समिति को ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मत्स्य पालन के क्षेत्र में बालोद के प्रदीप कुमार सोनी को श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कला, संस्कृति और साहित्य की विभूतियों को मिलेगा सम्मान

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रायपुर के डॉ. पूरनसत्त चंदाकर को हबीब तनवीर सम्मान दिया जाएगा। हिंदी साहित्य के लिए राजनांदगांव के डॉ. विहंगालाल साहू को पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान मिलेगा। शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को चक्रधर सम्मान और लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए रायपुर की रेखा जलक्षत्री को दाऊ मंदराजी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के लिए दुर्ग के दुर्गा प्रसाद पारकर को लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार मिलेगा। वहीं, सामाजिक समानता और साहित्य के क्षेत्र में जांजगीर-चांपा के जगदीश प्रसाद देशमुख को संत रविदास सम्मान से नवाजा जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में इन नामों को मिला पुरस्कार

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई लोगों का चयन किया गया है। प्रिंट मीडिया (हिंदी) के लिए रायपुर के प्रमोद कुमार साहू को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) के लिए वरुण सखाजी और रश्मिका पांडेय को सम्मानित किया जाएगा।[rashhi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *