
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वाहन चालकों को आए दिन मिलने वाले फर्जी ई-चालान संदेशों और ऑनलाइन साइबर ठगी के खतरनाक जाल से बचाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम उठाया है।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस ने ‘नो योर वीकल – अपने वाहन को जानें’ नामक विशेष अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया है। इस नई और आधुनिक व्यवस्था के लागू होने से अब शहर के सभी वाहन चालक बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने वाहनों के लंबित चालानों की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और पूरी तरह सुरक्षित माध्यमों से डिजिटल भुगतान भी कर पाएंगे।
शांति नगर स्थित विमतारा में हुआ शुभारंभ
इस नए जन-जागरूकता और सुरक्षा अभियान का शुभारंभ राजधानी के शांति नगर स्थित विमतारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने खुद इस अभियान की शुरुआत की और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले सहित विभाग के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
लिंक्स के जरिए शिकार बनाते हैं ठग
अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी मैसेज और लुभावने या डरावने लिंक्स के जरिए आम नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिससे निजात दिलाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
घर बैठे सुरक्षित भुगतान
वाहन चालकों को केवल अपने स्मार्टफोन से इस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही वे सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल पर पहुंच जाएंगे, जहां उन्हें अपना वाहन नंबर या चालान नंबर के साथ दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर वाहन से जुड़े सभी लंबित चालानों का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा।
रसीद डाउनलाउड करें
इसके पश्चात चालक अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का सुरक्षित उपयोग करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं और तुरंत अपनी आधिकारिक ई-रसीद डाउनलोड कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार के फर्जी बिचौलियों या संदिग्ध लिंक्स की गुंजाइश पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर
बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। किसी भी चालान का भुगतान करने के लिए केवल और केवल सरकार के अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की शंका, समस्या या सहायता के लिए यातायात पुलिस ने आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9479210632 भी जारी किया है [rashi mandal]
