15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

Chhattisgarh Paddy Procurement

धान खरीदी की तारीख नजदीक है, लेकिन जिले के सैकड़ों किसान अब भी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। किसी का एग्रीस्टैक पंजीयन अटका है तो किसी के खसरा संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण फार्मर आईडी नहीं बन पाई है। किसान पंजीयन की निर्धारित समय-सीमा 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद 363 किसानों की फार्मर आईडी अधूरी है।

363 किसानों की बढ़ी चिंता

15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होनी है। प्रशासन ने 202 खरीदी केंद्रों में व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रों में साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। खरीफ सीजन में कुल 1 लाख 61 हजार 874 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें 3974 नए किसान हैं। पटवारियों की हड़ताल ने पंजीयन संबंधी कामकाज को प्रभावित किया है। किसानों के भूमि संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन और खसरा रिकॉर्ड में सुधार नहीं हो पाने से एग्रीस्टैक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। [rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *