Today

निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बन्ध प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

अंबिकापुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाताओं से प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया है। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन तक की अवधि में की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन, घोषणा पत्र, नोटिस जारी किए जाने हेतु सम्भावित परिस्थितियों, परीक्षण एवं जांच, अपील सम्बन्धी प्रावधान, राजनीतिक दलों के साथ सहभागिता और मतदाता सूची साझा किए जाने, एकीकृत निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन किए जाने सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *