Today

CM विष्णुदेव साय ने केदार कश्यप की माताजी के निधन पर शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने मंत्रिमंडल सहयोगी एवं वरिष्ठ नेता केदार कश्यप की पूज्य माताजी, स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित उनके ग्राम गृह पहुंचे, जहां आयोजित शोकसभा में सम्मिलित होकर उन्होंने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप जी के सरल, स्नेहिल और संस्कारयुक्त जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

आज कैबिनेट में मेरे सहयोगी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन पर उनके ग्राम गृह भानपुरी में आयोजित शोकसभा में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को शक्ति, संबल और धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *