नई दिल्ली। शाह रुख खान का सिक्का अगर बॉलीवुड में चलता है, तो रजनीकांत साउथ सिनेमा पर राज करते हैं। जरा सोचिए कि अगर सिनेमा के ये दो महारथी साथ आ जाए, तो सिनेमाघरों में फैंस की लाइन लग सकती है।
आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। 14 साल के बाद एक बार फिर रजनीकांत और शाह रुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। किस फिल्म में इन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी बनने वाली है, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बातों ही बातों में मिथुन चक्रवर्ती ने बता दिया है। कौन सी है वह फिल्म, जिसमें दिखेंगे ये दोनों सुपरस्टार्स, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स :
इस बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने ‘जेलर 2’ के को-स्टार्स का नाम मेंशन करते हुए बताया कि मूवी में मोहनलाल, शाह रुख खान, राम्या कृष्णन, शिवकुमार होंगे। मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान को मेकर्स ‘जेलर 2’ में शाह रुख खान की एंट्री कन्फर्म ही मान रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, रजनीकांत की जेलर 2 में शाह रुख खान का फुल फ्लेज किरदार तो नहीं है, लेकिन इसमें उनका एक अच्छा खासा कैमियो होने वाला है। आपको बता दें कि इससे पहले शाह रुख खान 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म ‘रा वन’ में रजनीकांत ने कैमियो किया था।
