भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर एक और नया अपडेट, टैरिफ के मुद्दे पर कहां तक पहुंची बात? भारतीय राजदूत ने दी जानकारी

न्यूयार्क। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है और इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर कोशिशें जारी है। इस मामले पर एक और नया अपडेट आया है। दरअसल, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, ”व्यापार और शुल्क के मुद्दे पर हम अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूटीआर) के साथ निरंतर संपर्क में हैं, ताकि जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी और संतुलित व्यापार समझौता हो सके।”

उन्होंने आगे कहा, ”इस पूरे वर्ष के दौरान हमारा प्रयास जारी रहा। फरवरी की शुरुआत में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान संबंधों की नींव रखी गई थी। हमने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण और ठोस समझौते पर सहमति व्यक्त की। अंतरिक्ष भी उनमें से एक था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *