पिछले कई दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं होने के कारण दिन में भी ठंड का असर बना हुआ था। गुरुवार को धूप निकलते ही घरों की छतों पर कपड़े सुखाती गृहणियां नजर आईं।
वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा खुले स्थानों पर कुर्सी डालकर धूप का आनंद लेते दिखे। सर्द मौसम से राहत पाने के लिए लोग धूप सेंकते रहे।
हालांकि, शाम ढलते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी। सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है।
