विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

Report by manisha yadav

बारामती, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नहीं रहे। बुधवार सुबह बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार, दोनों पायलट समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विमान हादसे की जांच का आदेश दिया है। लैडिंग के दौरान रनवे के बेहद नजदीक हुए इस हादसे को लेकर विमान कंपनी VSR का बयान भी सामने आया है। कंपनी को आशंका है कि लो विजिबिलिटी की वजह से यह हादसा हुआ है।

जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। करीब 45 मिनट की उड़ान के बाद विमान सुबह 8.50 बजे क्रैश हो गया। वीएसआर एविएशन के लेजरजेट 45 विमान में अजित पवार समेत कुल पांच लोग सवार थे। पवार के साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर इस विमान में थे। दिल्ली की कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड वीएसआर एविएशन के नाम से चार्टर प्लेन्स का संचालन करती है।

जिस विमान में अजित पवार सवार थे वह भी इसी कंपनी का था। कंपनी की ओर से शुरुआती प्रतिक्रिया में कहा गया है कि विमान पूरी तरह से सुरक्षित था और दोनों पायलट भी बहुत अनुभवी थे। कंपनी का कहना है कि संभव है कि हादसा लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) की वजह से हुआ हो। कंपनी ने कहा कि डीजीसीए की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और इसके बाद ही सही कारण सामने आएगा।

211 में स्थापित वीएसआर कंपनी नियमित विमान सेवा में नहीं है, बल्कि डिमांड के आधार पर ग्राहकों को प्राइवेट और चार्टर्ड प्लेन उपलब्ध कराती है। कंपनी एयर एंबुलेंस भी ऑपरेट करती है। कई बड़े नेता और कारोबारी कंपनी के प्लेन्स को हायर करते हैं। इसके डायरेक्टर विजय कुमार सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *