खान सर की मेहनत रंग लाई: गरीबों के लिए खुला सस्ता अस्पताल, इलाज अब फ्री नहीं पर बहुत सस्ता

Report by manisha yadav

पटना : देश के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी मां के उस सपने को हकीकत में बदल दिया. उनकी मां हर किसी को सस्ता इलाज दिलाना चाहती थीं. खान सर ने पटना में एक ऐसा ही अस्पताल शुरु कर दिया है. जहां जांच और इलाज के दाम सुनकर यकीन करना मुश्किल होता है. खान सर जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना काफी नाम बना चुके हैं अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ा काम कर दिखाया है. जब खान सर से अस्पताल खोलने के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछे गया था, तब उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मां की इस सोच से प्रेरणा मिली कि पैसे की कमी की वजह से किसी को भी मेडिकल इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए.
कैंसर के इलाज की भी तैयारी
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि खान सर हॉस्पिटल अशोक राजपथ, पटना, बिहार में स्थित है. खान सर का अस्पताल इसी साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में खुली है. खबरों की मानें तो इस अस्पताल में ब्लड टेस्ट सिर्फ 7 रुपये में और ECG मात्र 25 रुपये में हो रहा है. खान सर ने खुद पटना प्रेस से कहा, “हमारा मकसद है कि इलाज की कमी से कोई पीछे न छूटे. यहां इलाज सरकारी अस्पतालों से भी सस्ता होगा. इस अस्पताल में न सिर्फ एक हाई-टेक डायलिसिस यूनिट शुरु हो चुकी है. बल्कि आने वाले समय में यहां ब्लड बैंक और कैंसर के इलाज की भी तैयारी है. रिपोर्ट कहती है कि यहां डायलिसिस और बेसिक सर्जरी का खर्च सरकारी अस्पतालों से भी कम बैठने वाला है. 
खान सर ने 5 अस्पताल खोलने का एलान किया है. जिसमें एक अस्पताल तो खुल चुका है. बाकी 4 अस्पतालों का निर्माण कार्य जारी है. जिन अस्पतालों का निर्माण कार्य जारी है. उनमें किडनी, ब्रेन, कैंसर और न्यूरो के हॉस्पिटल शामिल है. जिसको लेकर खान सर का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि अस्पताल में सिर्फ इलाज न हो बल्कि रिसर्च भी हो. ताकि ये पता चल सके कि आखिर बीमारी की असल वजह क्या है?
जिस इलाके से मरीज आए हैं वहां कौन सी नदी बहती है. मरीज भूजल या नदी का पानी पीता था. इसके अलावा अगर किसी को किडनी की बीमारी है तो वो मरीज किस तरह का खानपान ले रहा है. कहीं ज्यादा वजन उठाने का काम तो नहीं करते हैं.
अत्याधुनिक मशीनों से लैश होगा अस्पताल
खान सर का कहना है कि इन अस्पतालो में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसके मरीजों को कम से कम खर्च में पूरी सुविधा मिलेगी. अगर आप अभी ब्रेन का एमआरआई कराने जाए तो आपको 7 से 8 हजार रुपये अदा करने होंगे. अगर जांच में बीमारी नहीं निकली तो पैसा गया. इसलिए हमारे अस्पताल में सारी अत्याधुनिक सुविधा काफी कम कीमत में मिलेगी. ताकि किसी मरीज को इलाज के बिना दम न तोड़ना पड़े.
पटना में कामयाब होने के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में अस्पताल खोलने का प्लान है. पटना के सभी अस्पतालों में सारी चीजों को परखने के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में भी अस्पताल खोलने का प्लान है.इसके अलावा जानकारी सामने आ रही है कि खान सर के इस हॉस्पिटल में करीब 16 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है.
खान सर की कमाई कहां से होती है?
खान सर की इनकम का मुख्य सोर्स उनका YouTube चैनल खान GS रिसर्च सेंटर है. जिसके 2.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. विज्ञापनों, स्पॉन्सरशिप और सुपर चैट से उनकी महीने की कमाई 10 से 20 लाख रुपये के बीच बताई जाती है.
फैज़ल खान, जिन्हें पूरे देश में खान सर के नाम से जाना जाता है,  खान सर का जन्म 1993 में हुआ था. वह पटना के रहने वाले हैं और लाखों स्टूडेंट्स के पसंदीदा टीचर हैं. उनका खान सर GS रिसर्च सेंटर नाम से एक YouTube चैनल है, जहाँ वह स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने के लिए मशहूर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *