Today

रायपुर में सरकारी नौकरी की वैकेंसी, 15 जून तक करें आवेदन, सैलरी 62 हजार

Report by manisha yadav

रायपुर। रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) के 35 पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है और यह लिखित परीक्षा 2 अगस्त को संभावित है। अभ्यर्थी 15 जून तक व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास एक विषय के रूप में रेखाचित्र (ड्रॉइंग) के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण या राज्य शासन द्वारा इस निमित्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी (तक) प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स 19500 – 62000, लेवल-4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। 
रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 अनुरेखक (सिविल) पदों को भरा जाएगा। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अनुरेखक (सिविल) पद हेतु अभ्यर्थी को रेखा चित्र (ड्राइंग) विषय सहित हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अथवा राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मंडल से समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स 19500 – 62000, लेवल-4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद व्यापमं की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *