Report by manisha yadav
मोहला, छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए राज्य के पात्र एवं प्रगतिशील कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित आवेदन पत्र भरकर संबंधित उप संचालक कृषि अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र निःशुल्क उपलब्ध हैं।
आवेदन के साथ अधिकतम दो पृष्ठों की सफलता की कहानी तथा संबंधित छायाचित्र एवं वीडियो सीडी यदि उपलब्ध होद्ध संलग्न करना आवश्यक होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/ पर उपलब्ध है। किसानों के आवेदनों का सत्यापन विकासखण्ड स्तरीय समिति करेगी। अंतिम चयन जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
– 2 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र मिलेगा
इस पुरस्कार के तहत चयनित किसान को 2.00 लाख रुपए की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर 2026 के अवसर पर किया जाएगा।
– ये किसान कर सकते हैं आवेदन
विभाग ने पुरस्कार के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की हैं। जिसके अंतर्गत आवेदक पिछले 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ में रहकर कृषि कार्य कर रहा हो। छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। जिनकी कुल वार्षिक आय में कम से कम 75 प्रतिशत आय कृषि से होती हो। साथ ही सहकारी बैंकों का कोई कालातीत ऋण न हो।
– इस आधार पर होगा चयन
किसानों का चयन फसल विविधीकरणए उत्पादकता वृद्धि के लिए नई तकनीक अपनानेए उन्नत कृषि तकनीक का प्रचार.प्रसारए पिछले तीन वर्षों की फसल उत्पादकता और कृषि एवं समवर्गीय क्षेत्र में किए गए नवप्रवर्तन कार्यों के आधार पर किया जाएगा। खेती में नई तकनीक अपनाने वालेए भूमि व जल संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और कृषि विपणन में योगदान देने वाले किसानों को इस पुरस्कार में प्राथमिकता दी जाएगी।
