Today

चौकीदार हत्याकांड का बड़ा खुलासा! पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से दबोचे गए आरोपी, एक कातिल अब भी फरार

Report by manisha yadav

बिलासपुर। सरकंंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपित में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, अंकित सिंह को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपित दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया था। मामले में अब भी एक आरोपित फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना और अंकित को बेंगलुरु से पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि फरार एक अन्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरा पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *