दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद में नया दावा, फिल्म छोड़ने की वजह आई सामने

मुंबई । दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। फिल्ममेकर के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में दावा किया था कि दीपिका ने फिल्म में 10 फीसदी प्रॉफिट शेयर की मांग की थी। इसके साथ ही रेम्यूनरेशन और काम के समय को भी फिल्म छोड़ने की वजह बताया गया।

अब घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की सिर्फ एक मुलाकात हुई थी, जिसमें फिल्म की पूरी कहानी का नरेशन भी नहीं दिया गया था। सूत्र के मुताबिक, दीपिका पूरी कहानी सुने बिना किसी प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट नहीं करतीं और उनकी संदीप के साथ काम करने में भी रुचि नहीं थी।

इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दीपिका ने रोजाना आठ घंटे के काम की मांग की थी, जिसे प्रोडक्शन टीम ने स्वीकार नहीं किया। बाद में फिल्म को लेकर फीस, काम के घंटे और इंटीमेट सीन्स सहित कई मुद्दों पर विवाद हुआ। संदीप रेड्डी वांगा ने भी सोशल मीडिया पर दीपिका पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था।

अब ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी फीमेल लीड की भूमिका में हैं। फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *