Today

इसे बताया गया घर का रिजेक्टेड आदमी, ‘दृश्यम 3’ एक्टर जयदीप अहलावत ने किया इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। आज इस शो पर वीकेंड का वार में ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ की टीम नजर आएगी। शो पर अजय देवगन, जयदीप अहलावत पहुंचते हैं। इस दौरान स्टार्स अपनी फिल्म को लेकर ताो बात करते ही हैं साथ ही बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी ढेर सारी बातें करते हैं। ऐसे में जयदीप ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें बताना था कि किसका खराब टाइम शुरू होने वाला है। ऐसे मे जो-जो नाम सामने आए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस दौरान का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमन ने इस कंटेस्टेट को बताया घर का रिजेक्टेक्ट आदमी

‘बिग बॉस 20’ के आज आने वाले वीकेंड का वार के एपिसोड का एक प्रोमो जरी किया गया है। इस प्रोमो में एक टेबल पर सभी घरवालों की फोटो रखी है। इस पर जयदीप अहलावत कहते हैं, ‘बताओ आपकी टेढ़ी नजर किस पर है। किसका खराब टाइम शुरू होने वाला है।’ सबसे पहले अमन गांधी, आसिफ की तस्वीर उठाते हुए उनका नाम लेते हैं। वो कहते हैं कि सर घर के सबसे बड़े रिजेक्टेड और फेक आदमी आसिफ हैं। इस पर आसिफ कहते हैं कि आप गलत बात मत बोलो न।

उदिति के निशाने पर आईं रीति तिवारी

इसके बाद उदिति सिंह आती हैं और वो रीति तिवारी का नाम लेती हैं। वो कहत हैं कि मैं मानती हूं कि उन्होंने माफी मांगी है, लेकिन मुझे चीजें भूलने में थोड़ा टाइम लगता है। फिर बारी आती है अरिश्फा खान की, जिन्होंने लव गिल का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लव से बहुत नेगेटिव वाइब्स आती है। वो बीच बीच में गालियां भी देती हैं, जो मुझे अच्छा नहीं लगता। फिर काजी तौकीर आते हैं और उनके निशाने पर आम्रपाली दुबे का नाम आता है। वो कहत हैं कि वो हमेशा ही बिना वजह के बीच में आ जाती हैं। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि आपका बस चले तो आप मुझे ही आग में न डाल दें।

जयदीप ने दिया अरिश्फा का साथ

आखिरी में तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp आते हैं और उन्होंने अरिश्फा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए अरिश्फा का नाम लेना चाहता हूं क्योंकि वो जब दो लोग बात करते हैं तो ये अपना ही बीच में आ जाती है। इस भला अरिश्फा चुप कैसे रहने वाली थी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी टीचर तो तुम्ही हो घर के तुम ही घुसते हो सबके बीच। इस पर जयदीप कहते हैं, ‘अरिश्फा छोड़ना नहीं, लगे रहना। इसने फोटो जलाई है आपकी।’ प्रोमो देख साफ पता चल रहा है कि आज का एपिसोड काफी बवाली होने वाला है।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *