भारत के स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह और अनाहत एशियन गेम्स की पुरुष और महिला एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल नहीं जीत सके। दोनों खिलाड़ियों के फाइनल जीतने की पूरी उम्मीद थी। दोनों एथलीट ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अनाहत सिंह को महिला सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया की वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 3-0 (11-4, 11-4, 11-7) से हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अनाहत एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं अभय सिंह को एशियाई खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया के ऐन योउ एंग के हाथों पराजय के बाद रजत पदक मिला।
अभय ने जीता सिल्वर
विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय 18वीं रैंकिंग वाले योउ को चुनौती नहीं दे सके। पिछली बार के चैम्पियन मलेशियाई खिलाड़ी ने 11 . 9, 11 . 5, 11 . 5 से जीत दर्ज की। यह मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अभय की आठवीं हार थी। एशियाई खेलों में यह अभय का कुल तीसरा पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2022 में टीम स्पर्धा में स्वर्ण और मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
अभय ने दूसरे राउंड में थाईलैंड के अरकारादेत अरकाराहिरुन्या को 11-1, 11-0, 11-2 से हराया था। इसके बाद श्रीलंका के रविंदु लक्षिरी के विरुद्ध राउंड ऑफ-16 में 11-3, 11-5, 11-6 से जीत हासिल की थी। अभय ने क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुक त्सुकुए को सीधे गेम में हराया था। वहीं सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद अशब इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। अभय स्क्वैश में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2014 और 2022 में सौरव घोसाल ने रजत पदक जीता था।
अनाहत ने गंवाया फाइनल
हांगझोऊ 2023 में मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अनाहत ने अब सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया है। महिला सिंगल्स फ़ाइनल में अनाहत सिंह मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 2-0 से पीछे चल रही थीं; दोनों गेम 11-4 के स्कोर पर खत्म हुए। तीसरा गेम 11-7 से हारने के बाद अनाहत की उम्मीदें ख़त्म हो गयीं। अनाहत ने जापान की सातोमी वातानाबे के खिलाफ सेमीफाइनल में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी लेकिन इस बार वह वैसा नहीं कर पायीं। वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम महिला सिंगल्स एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं।
महिला सिंगल्स फाइनल में अनाहत सिंह मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 2-0 से पीछे चल रही थीं, दोनों गेम 11-4 के स्कोर पर खत्म हुए। तीसरा गेम 11-7 से हारने के बाद अनाहत की उम्मीदें खत्म हो गयीं।
अनाहत ने जापान की सातोमी वातानाबे के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की थी लेकिन इस बार वह वैसा नहीं कर पायीं। वर्ल्ड नंबर 5 शिवसंगरी सुब्रमण्यम महिला सिंगल्स एशियन गेम्स की मौजूदा चैंपियन हैं। यो और शिवासांगरी दोनों ने 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदार्पण कर रही स्क्वाश प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले शुरुआती दो खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। दोनों ने अपने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक का भी सफलतापूर्वक बचाव किया।
