सुकमा पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत, अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा कई दिनों से बीमार थी, जिसे गंभीर हालत में छात्रावास से घर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि तबीयत खराब होने के बावजूद छात्रा को समय पर इलाज नहीं दिलाया गया और न ही परिवार को सूचना दी गई।

DEO ने दिए जांच के आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम पोटाकेबिन पहुंचकर अधीक्षिका, स्टाफ और परिजनों के बयान दर्ज करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *