क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है।आईसीसी ने गुरुवार को केप टाउन में शेड्यूल का ऐलान किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर को विंडहोक में तीन टीमों वाली सुपर सीरीज से होगी। इसके बाद 7 अक्टूबर से ग्रुप स्टेज के मुकाबले शुरू होंगे।पहला मैच केप टाउन में होगा, जहां 2023 फाइनल की तरह मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलेगा, जबकि जिम्बाब्वे 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।14 टीमों का होगा महाकुंभ
इस बार वर्ल्ड कप में 14 टीमें खेलेंगी। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मेजबान हैं। 30 सितंबर 2026 तक की आईसीसी रैंकिंग की टॉप 8 टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी। बाकी 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर से होगा।हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान की बेहतर टीम सुपर-7 में जाएगी।भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
आईसीसी ने भारत को ग्रुप-A में रखा है। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम है। यानी लीग स्टेज में ही भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।ग्रुप-B में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी की टीम है।रोहित-विराट के लिए आखिरी मौका?
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह वर्ल्ड कप करियर का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। रोहित ने कहा है कि वह 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने जैसा एहसास 50 ओवर के फॉर्मेट में भी दोहराना चाहते हैं।टिकट बुकिंग शुरू
आईसीसी ने फ्री टिकट बैलेट प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 1 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक फैंस टिकट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक फैन एक मैच के लिए अधिकतम 4 टिकट ले सकता है। अगर मांग ज्यादा हुई तो कंप्यूटराइज्ड लॉटरी से टिकट मिलेंगे।
ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय
