Today

सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत: कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में दो की जान गई

Report by manisha yadav

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बंगोली के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कार में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी सवार थे। तीनों तर्रा गांव के रहने वाले थे और खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंगोली के पास उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश वर्मा सिलतरा थाने में पदस्थ थे।
हादसे में गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंस गया। मौके पर मौजूद अजय देवांगन, ललित साहू और अजय वर्मा ने घायल को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उसे लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *