Today

Railway Recruitment 2026: 3548 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी और योग्यता सहित पूरी डिटेल

Report by manisha yadav

नई दिल्ली, क्या आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं? रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी (स्नातक स्तर – CEN 06/2026) के तहत बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. रेलवे में करियर बनाने का यह बेहतरीन मौका है. इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ जॉब सिक्योरिटी और करियर ग्रोथ भी मिलती है.

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए यह साल बेहद खास रहने वाला है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3548 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. एप्लीकेशन फीस 8 नवंबर 2026 तक जमा कर सकेंगे. इस बार बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और स्टूडेंट फ्रेंडली रखा है. युवा अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद ही घर बैठे rrbapply.gov.in पर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 तय की गई है. जो उम्मीदवार आवेदन के बाद फीस जमा करना चाहते हैं, वे 8 नवंबर 2026 तक भुगतान कर सकते हैं. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए 9 से 18 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसके जरिए ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है.

रेलवे में कितने पदों पर भर्ती होगी?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान के जरिए कुल 3548 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी. इसमें अलग-अलग पदों की डिटेल्स चेक कर सकते हैं:

पद की डिटेलपदों की संख्या
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर127 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर2750 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट300 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट371 पद

रेलवे में भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

रेलवे में नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. कुछ विशेष पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग या कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी की नॉलेज होना भी अनिवार्य किया गया है. आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

रेलवे में भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस और रिफंड का नियम

आवेदन करते समय जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग (PH) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. बोर्ड का बड़ा फायदा है कि स्टेज-1 सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद जनरल/ओबीसी/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग उम्मीदवारों को उनका पूरा शुल्क (250 रुपये) रिफंड कर दिया जाता है.

रेलवे में भर्ती के लिए घर बैठे आवेदन कैसे करें?

रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:

  • उम्मीदवार सीधे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
  • होमपेज पर ‘Create an Account’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके अपनी सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • आखिर में अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकाल लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *