Today

तिलक वर्मा नाबाद रहकर सुनिश्चित करते हैं भारत की जीत, वर्ल्ड रिकॉर्ड के पहुंचे बेहद नजदीक

तिलक वर्मा की 26 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया। टारगेट को भारत के सामने 181 रनों की ही था, मगर आखिरी पांच ओवर में मैच भारत से दूर जा रहा था। टीम इंडिया को 18 गेंदों पर 68 रनों की दरकार थी, आखिरी पांच ओवर में भारत ने इससे पहले इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था। पाकिस्तान के खिलाफ एमसीजी में हुए 2022 टी20 वर्ल्ड कप दौरान भी टीम इंडिया ने आखिरी 5 ओवर में 60 रन चेज किए थे। हालांकि तिलक वर्मा की धुआंधार पारी के दम पर भारत ने इस रनचेज को अंजाम दिया। तिलक की इस पारी के बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। भारतीय उप-कप्तान का नाबाद रहना ही टीम की जीत सुनिश्चित करता है।

तिलक वर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब

टी20 क्रिकेट में तिलक वर्मा का नाबाद रहना टीम की जीत तय करता है। जी हां, आज तक जब भी इस फॉर्मेट में वह नाबाद लौटे हैं, चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट में हो, आईपीएल में हो या फिर डोमेस्टिक क्रिकेट में, उनकी टीम कभी नहीं हारी। अब तिलक वर्मा ने इस लिस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं।

मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा नाबाद पारियां खेलकर टीम को हर बार जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तिलक वर्मा दूसरे पायदान पर हैं। तिलक वर्मा अभी तक 26 बार टी20 क्रिकेट में चेज करते हुए नाबाद पवेलियन लौटे हैं और इस दौरान उनकी टीम कभी नहीं हारी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स विंस के नाम है, जिनके नाम 31 पारियां ऐसी दर्ज है जब वह चेज में नाबाद पवेलियन लौटे और उनकी टीम इस दौरान कभी नहीं हारी।

31- जेम्स विंस (30 जीत, 1 NR)

26- तिलक वर्मा (26 जीते)

22- ब्रेंडन मैकुलम (22 जीते)

22- मार्टिन गुप्टिल (22 जीते)

21- शिखर धवन (21 जीते)

कैसा रहा IND vs NZ दूसरा टी20?

भारत ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत शुरूआती झटकों से उबरते हुए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर एक गेंद रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। तिलक (26 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और नीतिश कुमार (13 गेंद, एक चौका, एक छक्का) ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली, जब टीम 15वें ओवर में 112 रन पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। लेकिन दोनों ने सूझबूझ और संयम से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर भारत को पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया।

कप्तान मिचेल सैंटनर (चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से एक समय न्यूजीलैंड की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। पर तिलक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मैच उनके हाथों से छीन लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन मेजबान टीम ने ग्लेन फिलिप्स (70) और बेवोन जैकब्स (56) के अर्धशतकों के बाद पांच विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए शुरूआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरू में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। मध्यक्रम बल्लेबाज नमन धीर ने 31 रन, अभिषेक शर्मा ने 27 रन, संजू सैमसन ने 14 रन और अक्षर पटेल ने 11 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *