Today

‘रामायण’ फिल्म की रिलीज के बाद केरल की जटायु प्रतिमा को मिली वैश्विक पहचान

तिरुवनंतपुरम. केरल के कोल्लम जिले के चदयमंगलम स्थित पौराणिक पक्षी जटायु की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा हाल ही में रिलीज हुई महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ के कारण वैश्विक स्तर पर चर्चा में आ गई है। इसके बाद पर्यटकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच इस स्थल को देखने की दिलचस्पी बढ़ी है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने जटायु की विशाल प्रतिमा विकसित करने के लिए केरल पर्यटन विभाग की सराहना की है। उन्होंने देशभर के पर्यटकों और फिल्म प्रेमियों को इस ऐतिहासिक स्थल पर आने और रामायण से जुड़ी पौराणिक विरासत का अनुभव करने का निमंत्रण दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *