Report by manisha yadav
बिलासपुर। आगामी 10 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 तक अजमेर शरीफ में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन उर्स के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के जायरीनों के अजमेर शरीफ जाने की संभावना को देखते हुए आज मंडल रेल प्रबंधक (DRM), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18207) में उर्स की अवधि के दौरान अतिरिक्त स्लीपर एवं एसी कोच लगाने तथा प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था करने की मांग की गई।
इस अवसर पर हज कमेटी, छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधियों सहित सय्यद मकबूल अली, भाजपा जिलाध्यक्ष, मोहम्मद हनीफ, शानुल खान (महामंत्री), पवन छावड़ा जी (मंडल अध्यक्ष, तिफरा-सिरगिट्टी), विकास एंथनी जी (मंडल अध्यक्ष, रेलवे मंडल), गुलसर अली (जिला मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा) एवं कमलेश सिंह जी उपस्थित रहे।
सभी ने रेलवे प्रशासन से जायरीनों की धार्मिक आस्था एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्स के दौरान अतिरिक्त कोच लगाने और वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
इससे छत्तीसगढ़ के हजारों जायरीनों को अजमेर शरीफ की धार्मिक यात्रा करने में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।
रेलवे प्रशासन से जनहित एवं जायरीनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।

