Report by manisha yadav
रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP ) के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की स्थापना एक स्पष्ट विजन के साथ हुई थी, जिसमें राजनीति का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक और ठोस बदलाव लाना था। नेताओं ने कहा कि इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए। सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने, मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत करने तथा लोगों को राहत देने के उद्देश्य से मुफ्त बिजली जैसी पहल लागू की गईं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मॉडल के बाद अब पंजाब में भी इसी जनकल्याणकारी विजन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह 14 वर्षों का सफर आम आदमी की उम्मीदों, जनभागीदारी और एक बेहतर व आत्मनिर्भर भविष्य के सपने से जुड़ा रहा है। वहीं आज भारत के संविधान दिवस को भी आम आदमी पार्टी द्वारा मनाया गया जिसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था आज 2026 में इस ऐतिहासिक दिवस के 77 वर्ष पूरे हुए हैं। जहाँ संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। आप नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस तथा संविधान दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
