325 करोड़ का परिसर अधूरा: कोरबा में आवास संकट, 600 छात्रों पर 240 बेड, हॉल में बिस्तर लगाकर ठहराए भावी डॉक्टर
कोरबा : मेडिकल कालेज में प्रवेश लेकर डाक्टर बनने का सपना संजोने वाले विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई के साथ रहने की व्यवस्था की चुनौती भी खड़ी हो गई है। कालेज में विद्यार्थियों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है, जबकि झगरहा स्थित इंजीनियरिंग कालेज परिसर में संचालित छात्रावास की क्षमता महज 240 विद्यार्थियों की है।…
