हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल की पत्नी गीतांश सूद ने बेटे को जन्म दिया है। रितेश अग्रवाल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। रितेश ने लिखा-हमारे अनमोल मासूम-आर्यन से मिलें। उन्होंने कहा कि मैं इस पल में जितना खुश हूं, उससे पहले कभी नहीं हुआ! यहां मैं और मेरी पत्नी गीत, अपने आर्यन के लिए लिख रहे हैं। यह बेहद प्यार और खुशी का पल है।
OYO के रितेश अग्रवाल ने गीतांश से इसी साल मार्च महीने में शादी की थी। इसके बाद गीतांश के प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। बता दें कि रितेश और गीतांश के बीच 11 साल का रिश्ता रहा है।
आने वाला है आईपीओ: आपको बता दें कि OYO का आईपीओ आने वाला है। कंपनी अपने आईपीओ की प्रक्रिया में चल रही है। OYO को सेबी ने मंजूरी भी दी थी लेकिन कंपनी आईपीओ नहीं ला सकी।
ओयो की ये सेवा फिर शुरू: हाल ही में ओयो ने कंपनी के ऐप और वेबसाइट के जरिए अपने होटल की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। ये होटल ओयो प्रबंधित होंगे। ओयो ने अपने स्व-संचालित होटल मॉडल को 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी की पहली लहर की शुरुआत से ठीक पहले बंद कर दिया था। इसे अब तीन साल बाद फिर से शुरू किया गया है।
ये होटल ओयो स्वयं प्रबंधित करेगी। ओयो शुरुआती चरण में 30 रियल एस्टेट कंपनियों के साथ साझेदारी की है और 35 से अधिक होटलों में परिचालन शुरू किया है। ये होटल दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, पुणे, पुडुचेरी और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों में स्थित हैं।