Report by manisha yadav
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में 16 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 64 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है।
जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के अंतर्गत सरायपाली के कटंगी नाला पर ग्राम डुमरपाली में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 03 करोड़ 52 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्य होने पर क्षेत्र में 100 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिले के कुन्ती नाला व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहरों के कार्यों तथा सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 04 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। स्वीकृत कार्याे के पूर्ण होने पर क्षेत्र में किसानों को क्षेत्र में 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिले के विकासखण्ड-पिथौरा के अंतर्गत राजाडेरा जलाशय के नहर का सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 04 करोड़ 95 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। जिससे क्षेत्रिय किसानों को 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिले के जामली जलाशय योजना के विभिन्न कार्यों के लिए 04 करोड़ 24 लाख 05 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है कार्याे के पूर्ण होने पर 202 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिले के परसदा जलाशय के मरम्मत रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 04 करोड़ 22 लाख 82 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इन कार्याे के पूर्ण होने पर 166 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह से जिले के छपोराडीह जलाशय की नहरों की लाईनिंग रिमाडलिंग तथा पक्के स्ट्रक्चरों के उन्नयन कार्यों के लिए 03 करोड़ 97 लाख 87 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। कार्यों के पूर्ण होने पर 103 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा निस्तारित होगी।
बलौदा-बाजार भाठापारा जिले के अंतर्गत मोहतरा टार बांध योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्यों के लिए 02 करोड़ 27 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। कार्यों के पूर्ण होने पर 50 हेक्टेयर क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। बिटकुली जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 02 करोड़ 96 लाख 35 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के कार्यों के पूर्ण होने पर 134 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
गरियाबंध जिले के अंतर्गत पतोरा व्यपवर्तन के शीर्ष जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 02 करोड़ 02 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। कार्याे के पूर्ण होने पर करीब 84 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी। गनियारी जलाशय के शीर्ष कार्य जीर्णाेद्धार वेस्ट वियर की मरम्मत एवं मुख्य नहर के रिमाडलिंग एवं सीमेंट कांक्रिट लाईनिंग कार्य के लिए 04 करोड़ 66 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है। इन कार्यांे के पूर्ण होने पर 144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार से जिले के ठाकुर देव जलाशय के शीर्ष मुख्य नहर शाखा नहरों एवं लाईनिंग कार्यों के लिए 04 करोड़ 35 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इन कार्याे के पूर्ण होने पर क्षेत्र में 80 हेक्टेयर सिंचाई सुविधा हो जायेगी।
धमतरी जिले के अंतर्गत राजाडेरा लघु जलाशय के जलद्वार के नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 01 करोड़ 65 लाख 07 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्याे के पूर्ण होने पर क्षेत्र में करीब 285 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी। इसी प्रकार से धमतरी जिले के अंतर्गत महानदी पर निर्मित खट्टी एनीकट के संरक्षण एवं जलद्वार के उन्नयन कार्यों के लिए 04 करोड़ 89 लाख 03 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इन कार्यों के होने पर क्षत्रिय किसानों को क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी।
बालोद जिले के अंतर्गत ग्राम-मारीदेवरी में खरखरा नदी के बांयी ओर शीतला मंदिर के पास घाट एव तटबंध निर्माण कार्य के लिए 04 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। जिले के तांदुला, गांदली, खरखरा जलाशय में विद्युतीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य के लिए 04 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार जिले के तांदुला परियोजना के अंतर्गत सकरौद वितरक नहर के नाहंदा माईनर, डौकीडीह माईनर, सुखरी माईनर और भदेरा माईनर के विभिन्न कार्याे के लिए 04 करोड़ 99 लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है।
