Today

मुंबई में पावर ब्लाॅक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट, गीतांजलि एक्सप्रेस डायवर्ट, पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू

रायपुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तीसरी लाइन परियोजना और आवश्यक तकनीकी सुधारों के लिए विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। इस निर्माण कार्य का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 16 अक्टूबर को चलने वाली हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हटिया एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां अपने प्रारंभिक स्टेशनों से दो से सात घंटे की भारी देरी से रवाना होंगी।त्योहारी भीड़ के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने आगामी दशहरा और दिवाली पर्व पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच तीन-तीन फेरों वाली विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ये होगा टाइम टेबल

हटिया से यह ट्रेन 12, 19 और 26 अक्टूबर को दोपहर 4.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11.50 बजे चलेगी।

आधुनिक कोच संरचना और प्रमुख ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 आधुनिक कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी फर्स्ट सह सेकंड, दो एसी सेकंड, सात एसी थर्ड, छह स्लीपर, चार सामान्य और दो पावर व एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यह गाड़ी दोनों फेरों में राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे मध्य भारत और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *