Today

मणिपुर में पूरी और आलू की सब्जी खाकर बीएसएफ के 84 जवान बीमार

मणिपुर में पूरी और आलू की सब्जी खाकर बीएसएफ के 84 जवान बीमार

इंफाल। मणिपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 84 जवान नाश्ते में पूरी और आलू की सब्जी खाने के बाद बीमार हो गए। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका है कि फूड प्वाइजनिंग या खराब खाना खाने की वजह से वे बीमार हुए हैं।

लमशांग में एक निर्माण स्थल पर रुके हुए थे

बीएसएफ के जवान इंफाल पश्चिम जिले के लमशांग में एक निर्माण स्थल पर रुके हुए थे। उन्होंने सुबह लगभग 8:30 बजे पूरी और आलू की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। जवानों को क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाया गया।

संभवतः फूड पाइजनिंग के कारण परेशानी हुई

अधिकारी ने बताया, बीएसएफ जवानों को तुरंत इलाज दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें संभवतः फूड पाइजनिंग के कारण परेशानी हुई। रिम्स के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एम. रामेश्वर ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश

इस बीच, मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया, मैं सभी प्रभावित जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिले। मणिपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।[rashi mandal]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *