महादेव ऐप केस में बड़ा शिकंजा! प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया

महादेव ऐप से जुड़े ₹6000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण करवा लिया है। ओमान विशेष रूप से भेजी गई CBI की टीम चंद्राकर को लेकर भारत लौटी है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कदम भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि चंद्राकर को लंबे समय से देश वापस लाने की कोशिशें चल रही थीं।

BI ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर महादेव ऐप के गैर-कानूनी सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का ओमान सल्तनत से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण करवा लिया है। CBI की एक टीम, जिसे खास तौर पर ओमान भेजा गया था, उसे वापस भारत ले आई है। अब उसे रायपुर में CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने आगे बताया कि कि यह कार्रवाई कई महीनों की मेहनत और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *