उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व में जबड़ा तोड़ बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार, पहले भी ऐसे ही बम को चबाकर मारा गया था हाथी
धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (यूएसटीआर) की एंटी-पोचिंग यूनिट ने वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिसगांव परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 254-255 और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित चिखलापानी क्षेत्र में दबिश देकर टीम ने ओडिशा के नबरंगपुर निवासी नरसिंह और मान सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पोटाश बम से जंगली…
