एसआईआर फॉर्म 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म… 16 तारीख को जारी होगा ड्राफ्ट

नई दिल्ली। देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल में इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया गया है तो केरल में भी एक हफ्ते तक बढ़ा दिया गया है।

बंगाल में अब गणना फार्म और सात दिन, चार दिसंबर के बदले 11 दिसंबर तक होगा जमा। नौ के बदले अब 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची होगी जारी। इसी तरह केरल में गणना फॉर्म अब 11 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। एसआईआर संशोधन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

बदले हुए शेड्यूल में चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों को ठीक करने या फिर से व्यवस्थित करने का काम 11 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। कंट्रोल टेबल को अपडेट करने और ड्राफ्ट रोल तैयार करने का काम 12 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। चुनाव आयोग के 16 दिसंबर को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल पब्लिश करने के बाद, वोटर 15 जनवरी तक अपील या आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए निर्देश जारी

साथ ही, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक गणना फॉर्म पर फैसला लेने और दावों और आपत्तियों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। इन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, चुनाव आयोग 12 फरवरी को सभी नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची पब्लिश करेगा।

शेड्यूल में बदलाव का फैसला उन बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के लिए बड़ी राहत होगी जिन्होंने अभी तक गिनती के फॉर्म जमा करने और उन्हें डिजिटाइज करने का काम पूरा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *