77वें गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा: 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण, 113 को पद्म श्री

Report by manisha yadav

नयी दिल्ली, मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सहित पांच हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , पार्श्व गायिका अलका याग्निक , बैंकर उदय कोटक तथा पूर्व टेनिस स्टार विजय अमृतराज (अमेरिका) समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है।

इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे , बांगला साहित्यकार अशोक कुमार हलदर , तारपी वादक भिकल्या लाडक्या धिंडा समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री अंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

सरकार ने रविवार को 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *