हैदराबाद. भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और जिम्मेदार खननकर्ता एनएमडीसी ने 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश और प्रगति की भावना के साथ हैदराबाद स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय तथा देशभर में स्थित खनन परियोजनाओं में मनाया। इस अवसर पर एनएमडीसी ने भारत के आधारभूत संरचना के विकास और सुस्थिर भविष्य में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में अपनी भूमिका की पुनः पुष्टि की।
श्री अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने एनएमडीसी मुख्यालय में वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), श्री जॉयदीप दासगुप्ता, निदेशक (उत्पादन), श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी, निदेशक (मानव संसाधन), श्री सी. नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए, श्री अमिताभ मुखर्जी ने जिम्मेदारी और नवाचार पर आधारित एनएमडीसी की विकास यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “वैज्ञानिक, सुस्थिरप्रथाओंऔरखुशियांफैलानेवालीहमारीकंपनीजिम्मेदारखननमेंवैश्विकमानककेरूपमेंउभररहीहै।उन्होंनेआगेकहाकिएनएमडीसीवित्तवर्ष2025 मेंदेशकेअवसंरचनाविकासआकांक्षाओं 50 मिलियनटनसेअधिककायोगदानदेगा।दिसंबर2025 तक, हमने36.9 मिलियनटनअयस्ककाउत्पादनकिया– जोपिछलेवित्तीयवर्षकीसमानअवधिकीतुलनामें20 प्रतिशतअधिकहै।जनवरी2026 में, एनएमडीसीनेझारखंडकेतोकीसूदनॉर्थकोलब्लॉकमेंखननसंचालनप्रारम्भकियाऔरअपनेपोर्टफोलियोमेंनयाखनिज, नईखानऔरनयाभौगोलिकक्षेत्रजोड़ा।उन्होंनेकहाकियहतोवर्षभरकीहमारीयोजनाओंकीशुरुआतभरहै।” श्रीमुखर्जीनेआगेकहाकि“हमनेउच्चमानकस्थापितकिएहैं, ऐसेमानकजोएनएमडीसीकेभीतरऔरबाहरदोनोंहीजगहआत्मविश्वासऔरसराहनाकोप्रेरितकरतेहैं।औरइसीलिएहमेंप्रतिष्ठित‘ग्रेटप्लेसटूवर्क’ प्रमाणनप्राप्तहुआहै।”
गणतंत्र दिवस केविभिन्न आयोजनों में एनएमडीसी ने छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में अपने परियोजनाओं में “गणतंत्र दिवस रन” का आयोजन किया, जो एकता, स्वास्थ्य और सामूहिक प्रगति का प्रतीक है। बचेली और किरंदुल परियोजनाओं में आयोजित इस दौड़ में एनएमडीसी की ब्रांड एंबेसडर और दो बार की विश्व चैम्पियन बॉक्सर, सुश्री निकहत ज़रीन, उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति और दृढ़ता के संदेश से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
गणतंत्र दिवस रन ने समग्र स्वास्थ्य, कर्मचारियों के कल्याण और मजबूत सामुदायिक सहभागिता के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को उजागर किया, जो संगठन की मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
साथ मिलकर काम करने की भावना और राष्ट्र-निर्माण की भावना को और मजबूत करते हुए, एनएमडीसी ने द हिंदू के सहयोग से छात्रों के लिए शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिससे रणनीतिक सोच और खेल भावना को प्रोत्साहन मिला। विजेताओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया, युवा प्रतिभा का जश्न मनाया गया और टीमवर्क को बढ़ावा दिया गया। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए भी खेलों का आयोजन किया, और विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
एनएमडीसी की सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह ने भारत के विकास, सतत खनन प्रथाओं और समावेशी भविष्य के प्रति संगठन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया। एनएमडीसी जिम्मेदारी से खनन करते हुए राष्ट्र की प्रगति को शक्ति प्रदान कर रहा है।
