1 मई से नहीं 20 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Report by manisha yadav

रायपुर। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बिना कोई कारण के किसी भी नागरिक को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। इसका मुख्य कारण विभाग ने तापमान में 45 डिग्री से 55 डिग्री तक बढऩे का अनुमान लगाया है और दौरान पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत सीधी अल्ट्रावाइलेट किरणें पड़ेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने 1 मई से लगने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द करते हुए इसे 20 अप्रैल से 15 जून तक के लिए कर दिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे क्योंकि गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। फिलहाल राज्य सरकार की ओर से अधिकृत आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश छत्तीसगढ़ में लागू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *