Report by manisha yadav
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बिंजाम एनीकट के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम बचाव कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 12 रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के तहत बांयी तट में 275 मीटर एवं दांयी तट में 275 मीटर कुल 550 मीटर में तटरक्षण कार्य किया जाना है। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
