बीएनआई रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ का गौरवपूर्ण क्षण – BNI Phoenix चैप्टर का भव्य शुभारंभ, वीडियो भी देखे

रायपुर. बीएनआई रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और उपलब्धि का रहा, जब बीएनआई इंडिया का 1495वां तथा रायपुर का 15वां चैप्टर “BNI Phoenix, Raipur” सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
लॉन्च के साथ ही BNI Phoenix ने एक नई मिसाल कायम करते हुए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बीएनआई चैप्टर बनने का गौरव हासिल किया। इस भव्य शुभारंभ में शानदार सहभागिता और व्यापारिक उपलब्धियां देखने को मिलीं।
लॉन्च के प्रमुख आकर्षण:
53 सक्रिय सदस्य
59 विज़िटर्स की उपस्थिति
102 रेफरल्स का आदान-प्रदान
₹4,21,51,550 का प्रभावशाली व्यवसाय सृजन
यह उपलब्धि न केवल बीएनआई के मजबूत नेटवर्क और आपसी सहयोग की भावना को दर्शाती है, बल्कि रायपुर के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
इस ऐतिहासिक सफलता के लिए लॉन्च एंबेसडर्स मानसी छुगानी एवं दर्शन झावेरी को विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद, जिन्होंने अपनी मेहनत, नेतृत्व और समर्पण से इस उपलब्धि को संभव बनाया।
बीएनआई Phoenix का यह शानदार आगाज़ आने वाले समय में और भी बड़े व्यापारिक अवसर, मजबूत नेटवर्किंग और निरंतर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस प्रोग्राम की जानकारी हमें बी एन आई के सीनियर लॉन्च डायरेक्टर नरेंद्र सिन्हा जी से प्राप्त हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *